२१ जून को बाबा रामदेव के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मौका
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जैसा की आप सभी जानते है की यूनाइटेड नेशन्स ने १७७ देशों की सपोर्ट से ११ दिसंबर २०१४, को २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी और योग दिवस का ये दूसरा साल है!
आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्दा और होमियोपैथी (आयुष) मंत्रालय भारत सरकार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए व अनेक सम्बंधित एक्टिविटीज के कोआर्डिनेशन के लिए नोडल एजेंसी है! इसी कड़ी में मंत्रालय ने योग डे के लिए एक प्रोटोकॉल जारी किया है और सभी को इसे फॉलो करना है!
इंटरनेशनल योगा डे प्रोटोकॉल (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल) को पढ़ने के लिए यहाँ विजिट करें! हम सभी को इसे फॉलो करना है और फरीदाबाद को रिकॉर्ड बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है!
योगा डे पर बाबा रामदेव का फरीदाबाद आना
बाबा रामदेव ने योग को घर पहुंचाया है और ये हमारा सौभाग्य है की बाबा रामदेव से हमें मिलने का गौरव प्राप्त होने वाला है! बाबा रामदेव १७ तारीख से २१ तारीख तक हुडा ग्राउंड, सेक्टर १२, फरीदाबाद ५ से ७.३० बजे तक होंगे और जो लोग तब तक तैयार होकर फरीदाबाद जायेंगे उन्हें आगे की प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दंगे!
गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने IDY पर फॉलो करने के लिए जो IDY प्रोटोकॉल जारी किया है उसकी ट्रेनिंग पलवल में कई जगह पर और ख़ास तौर से ओमक्से सिटी पलवल में दी जा रही है! साथ में दूसरे जरुरी आसन, प्राणायाम व ध्यान की कक्षाएं ओमक्से सिटी पलवल में चल रही है ! जिसे आप सुबह ५ बजे से पार्क में आकर ज्वाइन कर सकते है!
२१ जून को योग का इतिहास बनायें और विश्व पटल पर भारत को सम्मान दिलाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश व दुनिया के सबसे बड़े योग शिविर में हिस्सा लेकर ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें! सारी दुनिया का मीडिया इसे कवर करेगा और पलवल व फरीदाबाद हरयाणा का गौरव इसमें प्रदर्शित होना चाहिए!
अतः हर किसी को आत्म गौरव व राष्ट्र गौरव के रूप में इस शिविर में भाग लेना चाहिए! देश के अलग अलग हिस्सों व क्षेत्रों के शीर्ष लोगो का दर्शन व मार्गदर्शन भी इसमें मिलेगा!
Read More:
1. अंतरराष्ट्रीय योग शिविर को ज्वाइन करने के लिए आपको क्या करना होगा
2. IDY की अधिक जानकारी व अंतरराष्ट्रीय दिवस पर बाबा रामदेव शिवर ज्वाइन करने लिए यहाँ विजिट करें! ट्रेडकॉल इंडिया पलवल डायरेक्टरी व वेबसाइट पर आपको नंबर मिल जायेगा
3. पलवल में आपके यहाँ योग की कक्षा चलाने के लिए संपर्क करें! योग शिक्षक इन पलवल
No comments:
Post a Comment